फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग ओपन में भारत का शानदार आगाज, कश्यप-सात्विक-अश्विनी ने जीते मुकाबले

Wed, 14 Nov 2018 01:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पी कश्यप - फोटो : getty
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ने हांगकांग विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां अपने अभियान की अच्छी शुरुआत करते हुए क्वालीफाइंग राउंड में चीनी ताइपे के सू जेन हाओ को हराया।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में चोटों से परेशान रहे कश्यप ने हाओ को एक घंटे और तीन मिनट चले मुकाबले में 21-7 12-21 21-18 से हराया। मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए अब कश्यप का सामना सातवें वरीय इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका से होगा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने मुख्य ड्रा में पहले दौर के कड़े मुकाबले में वैंग ची लिन और ली चिया सिन की चीनी ताइपे की जोड़ी को 21-16 19-21 21-14 से हराया।
विज्ञापन


सात्विक और अश्विनी अगले दौर में भी ली यांग और सू या चिंग की चीनी ताइपे की जोड़ी से भिड़ेंगे। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी रह चुके कश्यप घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 का सपना टूटने के बाद से ही अपनी चोटों को लेकर काफी परेशान हैं और लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं।

कश्पय ने अस्ट्रिया चैलेंजर जीतकर सत्र की अच्छी शुरुआत की लेकिन उन्हें फिर चोटों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'चोटों के कारण पिछले कुछ साल कड़े रहे हैं। इस साल आस्ट्रिया ओपन के बाद मुझे दायें पैर में स्ट्रैस फ्रैक्चर हुआ जिससे उबरने में मुझे दो महीने लगे। इस दौरान मैं लगभग चार टूर्नामेंट में नहीं खेल पाया।' इस चोट से उबरने के बाद कश्यप थाईलैंड ओपन में खेले लेकिन फिर उनकी पीठ में चोट लग गई जिससे उबरने में लगभग तीन महीने लगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें