फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में पांचवें नंबर की खिलाड़ी होंगी साइना

Sat, 23 Jul 2016 01:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
साइना नेहवाल
विज्ञापन
रियों ओलंपिक में अब काफी कम समय बचा है। खिलाड़ियों ने खेलों के इस महाकुंभ के लिए कमर कस ली है। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को आगामी रियो ओलंपिक खेलों के लिए पांचवीं वरीयता दी गई है।
विज्ञापन


साइना की साथी पीवी सिंधू को नौंवी वरीयता दी गई है। रियो ओलंपिक 5 अगस्त से शुरू होंगे। साइना विश्व में नंबर 5 खिलाड़ी हैं, जबकि सिंधू की विश्व रैंकिंग नंबर 10 हैं।

वहीं अगर पुरुष वर्ग की बात की जाए तो विश्व में 11वीं रैंक के खिलाड़ी भारत के किदांबी श्रीकांत को नौंवी वरीयता दी गई है। ये वरीयताएं 21 जुलाई की वर्ल्ड रैंकिंग की आधार पर दी गई हैं। इसका इस्तेमाल 26 जुलाई को होने वाले ड्रॉ में किया जाएगा। हर सिंगल कैटेगरी में 13 वरीयता वाले खिलाड़ी होंगे।
विज्ञापन


मलेशिया के ली चॉन्ग वी तो पुरुष वर्ग में और स्पेन की कैरोलीन मरीन को महिला वर्ग में टॉप सीड रखा गया है। जहां तक डबल्स कैटगरी का सवाल है कोई भी भारतीय टीम वरीयता सूची का हिस्सा नहीं है। डबल्स में हर वर्ग में सिर्फ चार सीड ही रखी गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें