फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: पिता को नहीं मिली खेल गांव में एंट्री, भड़क गईं साइना और कर दिया कुछ ऐसा

Tue, 03 Apr 2018 09:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना नेहवाल
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स  शुरू होने से पहले भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल को तगड़ा झटका लगा है। मेडल की दावेदार नेहवाल के पिता को खेल गांव में एंट्री नहीं मिली है, जिससे शटलर बहुत मायूस हैं और उन्हें अपना दुख बयां किया है।

विज्ञापन


2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट साइना ने ट्विटर पर अपने दुख को शेयर किया है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए और पूरा खर्च देने के बाद बावजूद अपने पिता का नाम लिस्ट में नहीं होने पर दुख बयां किया। 

स्टार शटलर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'यह देखकर आश्चर्यचकित हूं कि जब हमने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए भारत से शुरुआत की तो मेरे पिता का नाम टीम ऑफिशियल के रूप में पुष्टि की गई थी और मैंने इसका पूरा खर्च भी दिया था। मगर खेल गांव पहुंचने के बाद पता चला कि उनका नाम टीम अधिकारियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। वह मेरे साथ रुक भी नहीं सकते।'
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

साइना ने गुस्सा किस पर निकाला?

साइना नेहवाल - फोटो : twitter




साइना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'मेरे पिता मेरे मुकाबले भी नहीं देख सकते। न ही वह खेल गांव में प्रवेश कर सकते हैं और न ही मुझसे मिल सकते हैं। यह किस तरह का सपोर्ट है सीजीएफ।'
 



नेहवाल ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'मुझे अपने पिता के सपोर्ट की जरुरत है क्योंकि मैं उन्हें अपने साथ प्रतियोगिताओं में लेकर जाती हूं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि किसी ने मुझे इसकी पहले जानकारी क्यों नहीं दी कि वह कही भी आ नहीं सकते।'

गोल्ड कॉस्ट में मौजूद भारतीय दल के अधिकारी ने कहा कि इस मामले को बुधवार को सुलझा लिया गया था। अधिकारी ने कहा, 'हम इस पूरे मामले में अचंभित हैं। मुझे जहां तक पता है कि गलती भारत की तरफ से थी। हमें कहा गया था कि एक दो दिन में मामला सुलझा लिया जाएगा।'

सरकार ने शटलर्स साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के माता-पिता का भुगतान करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, अधिकांश टूर्नामेंट्स में साइना और सिंधु अपने माता-पिता के बिल का भुगतान करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें