फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना ओपन: साइना नेहवाल ने पार की पहली बाधा, अब कड़ा मुकाबला होगा

Wed, 15 Nov 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
Saina Nehwal
विज्ञापन
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल ने चाइना ओपन सुपरसीरीज की धमाकेदार शुरुआत की है। ओलंपिक ब्रोंज मेडलिस्ट नेहवाल ने चाइना ओपन के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका की बेवेन झांग को 21-12 और 21-13 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला 5वीं सीड जापान की अकाने यामागुची से होगा।  
विज्ञापन


वहीं मिक्स्ड डबल्स में भारत को निराशा हाथ लगी है। राउंड ऑफ 32 में सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी को चेंग लिऊ-नान जहाँग की जोड़ी से 13-21, 13-21 से शिकस्त झेलना पड़ी।

साइना और यामागुची के बीच अब तक 3 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारतीय शटलर ने हर बार बाजी मारी। साइना नेहवाल ने शानदार शुरुआत करते हुए जल्द ही 6-2 की बढ़त बनाई और 13 मिनट में पहला सेट 21-12 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे सेट में भी 27 वर्षीया नेहवाल ने अपना दबदबा कायम रखा और 21-13 से सेट व मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


बता दें कि नेहवाल और एचएस प्रणॉय की नजरें चाइना ओपन जीतकर दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के लिये क्वॉलिफाई करने पर टिकी हुई हैं। साइना और प्रणय दोनों डेस्टिनेशन दुबई रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं और उनके पास क्वॉलिफाई करने के लिये सिर्फ 2 टूर्नामेंट चाइना ओपन और हांगकांग ओपन शेष हैं। 

पता हो कि इस सत्र में पांच फाइनल खेलकर 4 खिताब जीतने वाले किदाम्बी श्रीकांत ने मांसपेशी में खिंचाव के कारण ब्रेक लिया है। वहीं पीवी सिंधु राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।  सिंधु पहले दौर में जापान की सायाका सातो से भिड़ेंगी, जिन्होंने इस वर्ष इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता था। पहले 2 दौर की बाधा पार करने के बाद उसका सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से हो सकता है, जिसने उन्हें ग्लास्गो वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें