फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क ओपन के लिए वीजा हासिल करने को साइना ने विदेश मंत्री से मांगी मदद

Tue, 08 Oct 2019 08:47 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saina nehwal
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल को अगले हफ्ते होने वाले डेनमार्क ओपन में भाग लेने के लिए वीजा मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। डेनमार्क ओपन शीर्ष बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट है जो 15 से 20 अक्तूबर तक ओडेंसे में खेला जाएगा।

विज्ञापन


साइना ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मेरे और मेरे ट्रेनर के लिए डेनमार्क जाने के लिए वीजा के संबंध में मेरा आपसे अनुरोध है। मुझे अगले हफ्ते ओडेंसे में टूर्नामेंट खेलना है और अभी तक हमारे वीजा नहीं बने हैं। हमारे मैच अगले हफ्ते मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता 29 वर्षीय साइना पिछले साल टूर्नामेंट के फाइनल में चीनी ताइपे की ताई त्यू यिंग से हारकर उपविजेता रही थीं।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें