हिंदी सिनेमा में आजकल बायोपिक का दौर चल रहा है खासकर खिलाड़ियों की जिंदगी पर बनने वाली फिल्में लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसी लीग में अब जल्दी ही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का भी नाम जुड़ने वाला है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना की भी बायोपिक जल्दी ही आने वाली है।
मूवी में परिणीति चोपड़ा साइना का किरदार निभा रहीं हैं, इसी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए साइना नेहवाल ने परिणीति को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा था, यह प्रोजेक्ट मेरे लिए एकदम परफेक्ट हैं। वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों ने मुझे इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग दी। साइना के बारे में सारी जानकारी मुझे बेहद बारीकी से बताई गई। मैं इस फिल्म को लेकर खुश हूं, लेकिन थोड़ा नर्वस भी हूं।
भूषण कुमार और अमोल गुप्ते द्वारा बनाई जा रही मूवी की शूटिंग 11 अक्तूबर से शुरू होगी। इसमी दर्शकों को साइना की जिंदगी से जुड़ी कई बातें देखने को मिलेगी।
साइना से पहले मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर, महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों पर भी बायोपिक बन चुकी है जो कभी सफल रही हैं।