पुरूष एकल में बी साई प्रणीत केवल 35 मिनट में एनजी का लोंग एंगस से 12-21, 17-21 से हार गये। यह हांगकांग के विश्व में 15वें नंबर के खिलाड़ी के हाथों तीसरी हार है। समीर वर्मा को पहला गेम जीतने के बावजूद पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ 21-16 18-21 14-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी को भी शिहो तनाका और कोहारू योनेमोतो की जापान की सातवीं वरीय जोड़ी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद 21-16 26-28 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
सिक्की और चोट के बाद वापसी कर रहे प्रणव जैरी चोपड़ा की मिश्रित युगल जोड़ी को भी चांग टेक चिंग और एनजी विंग युंग की हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ 21-23 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी ओयु शुआन्यी और रेन शियांग्यु की चीन की जोड़ी के खिलाफ 19-21 21-16 14-21 से हार गई।