फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंग्लैंड ओपनः साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत दूसरे राउंड में पहुंचे, सिंधु की करारी हार

Wed, 06 Mar 2019 06:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नमेंट के अगले दौर में पहुंच गए हैं। बुधवार को बर्मिंगम में खेले गए अपने पहले राउंड के मुकाबलों में उन्होंने सीधे गेम्स में जीत दर्ज की। नेहवाल ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमौर को सिर्फ 35 मिनट में 21-17, 21-18 से हराया वहीं श्रीकांत ने 30 मिनट चले मैच में फ्रांस के ब्रिस लेवरडेज को 21-13, 21-11 से हराया। स्कॉटिश खिलाड़ी पर यह साइना की लगातार सातवीं जीत थी। अब दूसरे राउंड में उनका मुकाबला डेनमार्क की लाइन केजर्सफेल्ट से होगा।

विज्ञापन


दूसरी ओर भारत की एक और स्टार शटरल पीवी सिंधु को पहले दौर से ही बाहर होना पड़ा। महिला एकल के एक कड़े मुकाबले में कोरिया की सुंग जी ह्युन ने उन्हें हराया। सुंग जी के खिलाफ पिछले तीन मुकाबलों में शिकस्त झेलने वाली सिंधु को दूसरे और तीसरे गेम में आठ मैच प्वाइंट बचाने के बावजूद 16-21 22-20 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सिंधु इस मैच में सुंग जी के खिलाफ आठ जीत और छह हार के रिकार्ड के साथ उतरीं थी लेकिन कोरिया की खिलाड़ी ने एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी को परेशान करते हुए 81 मिनट में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सिंधु ने दूसरे गेम में 17-20 के स्कोर पर तीन मैच प्वाइंट बचाए और मैच को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा। तीसरे गेम में भी सिंधु ने पांच मैच प्वाइंट बचाए लेकिन इसके बाद चौथी बार 10 लाख डालर इनामी इस प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गईं।

पुरुष एकल में 2017 सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत ने हमवतन भारतीय एचएस प्रणय को करीबी मुकाबले में 21-19 21-19 से हराया।

सुंग जी अगले दौर में हांगकांग की च्युंग एनगान यी से भिड़ेंगी। सिंधु ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे शुरू में उसे बड़ी बढ़त नहीं लेने देनी चाहिए थी। काफी अंक दे दिए और इसकी भरपाई करना मुश्किल था। संभवत: मेरा भाग्य ने भी साथ नहीं दिया क्योंकि मेरे स्मैश नेट पर लग रहे थे। मैं बाहर मार रही थी लेकिन कुल मिलाकर यह अच्छा मैच था और वह अच्छा खेली।' 

सिंधु ने कहा, 'मैंने पर्याप्त ट्रेनिंग की थी लेकिन आज का दिन मेरा नहीं था। ऐसे मैच होते रहते हैं और मुझे इस चुनौती के रूप में लेना होगा और मजबूत वापसी करनी होगी।'

महिला युगल में मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम की जोड़ी को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद एकातेरिना बोलतोवा और एलिन देवेलतोवा की रूस की जोड़ी के खिलाफ 21-18 12-21 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

सिंधु और सुंग जी के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय खिलाड़ी ने 6-3 की बढ़त से शुरुआत की लेकिन सिंधु की गलतियों का फायदा उठाकर सुंग जी ने बराबरी हासिल कर ली।

कोरियाई खिलाड़ी ने इसके बाद दबाव बनाया और सिंधु के नेट पर शाट खेलने के बाद वह ब्रेक के समय 11-8 से आगे थी। सिंधु ने ब्रेक के बाद रैली में दबदबा बनाया और 11-11 पर बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद कई गलतियां की जिससे सुंग जी 16-14 से आगे हो गईं।
विज्ञापन

सुंग जी ने इसके बाद चार गेम प्वाइंट हासिल किए और सिंधु के शाट बाहर मारने पर गेम जीत लिया।दूसरे गेम में सिंधु को जूझना पड़ा जिससे सुंग जीत ने ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली लेकिन भारतीय खिलाड़ी वापसी करते हुए स्कोर 13-13 से बराबर करने में सफल रही।

सिंधु ने सुंग जीत पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन कोरियाई खिलाड़ी ने 18-14 की बढ़त बना ली। सिंधु ने इसके बाद स्कोर 17-18 किया लेकिन इसके बाद क्रास कोर्ट स्मैश को बाहर मार गईं। सुंग जी को इसके बाद तीन मैच प्वाइंट मिले।

भारतीय खिलाड़ी ने अपने तेज क्रास कोर्ट स्मैश और फिर मैच की सबसे लंबी रैली पर तीन अंक बचाए। सुंग जीत ने नेट पर शाट खेलकर सिंधु को ब्रेक प्वाइंट दिया जिससे भारतीय खिलाड़ी ने विरोधी खिलाड़ी के शरीर पर स्मैश लगाकर जीत लिया।

निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ अच्छी रैली देखने को मिली। सुंग जी ब्रेक के समय दो अंक से आगे थी। कोरियाई खिलाड़ी ने इसके बाद लगातार चार अंक के साथ बढ़त को 15-9 तक पहुंचाया।

सुंग जी ने इसके बाद शाट बाहर मारा लेकिन सिंधु ने अपनी सर्विस पर गलती की और फिर दो और सहज गलतियों के साथ विरोधी को 18-10 की बढ़त बनाने का मौका दे दिया। सुंग जीत ने नेट के समीप बेहतरीन रिटर्न के साथ सात मैच प्वाइंट हासिल किए जिसमें से सिंधु ने पांच बचाए लेकिन यह नाकाफी था। इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें