फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क ओपन: साल का पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगी सिंधु, साइना पर भी बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 16 Oct 2018 01:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल पर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले डेनमार्क ओपन  बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय उम्मीदों का दारोमदार होगा । 

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप की उपविजेता सिंधु को तीसरी वरीयता दी गई है, जबकि साइना गैर वरीय खिलाड़ी के रूप में उतरेंगी। दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका की बेइवेन झांग के खिलाफ, जबकि 11वें नंबर की साइना हांगकांग की चेयुंग नगान यी के खिलाफ शुरुआत करेंगी।  

श्रीकांत के सामने होंगे क्रिस्टियन : पुरुष वर्ग में भारतीय चुनौती की अगुआई किदांबी श्रीकांत करेंगे। टूर्नामेंट के सातवीं वरीय श्रीकांत का पहले दौर में सामना डेनमार्क के हेंस क्रिस्टियन विटिनगस से होगा। बीसाई प्रणीत की टक्कर चीन के हुआंग युक्सियांग से होगी। समीर वर्मा को पहले दौर में ही चीन के तीसरे वरीय शी युकी की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। 
विज्ञापन


एचएस प्रणय को भी कोरिया के छठी वरीयता प्राप्त सोन वान हो से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। एम्सटर्डम में अपना पासपोर्ट गंवाने के बाद भारत सरकार से मदद मांगने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप ड्रॉ में शामिल नहीं हैं।

पुरुषों के युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी पहले दौर में किम अस्टरुप और आंद्रेस स्कारूप रामुसेन की स्थानीय जोड़ी से भिड़ेगी। मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी अपनी शुरुआत कोरिया के सियो सियुंग जेइ और चाइ युजुंग के खिलाफ, जबकि महिला युगल में पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को पहले दौर में अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली की चुनौती से पार पाना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें