पूर्व विश्व नंबर एक
साइना नेहवाल ने जकार्ता में खेले जा रहे 3,50,000 इनामी राशि वाले इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की। घुटने में चोट से वापसी कर रही साइना ने 49 मिनट तक चले इस मुकाबले में रतचानोक इंतानोन को 21-19, 21-19 से मात दी।
अब साइना से फाइनल में कौन भिड़ेगा इसका फैसला चीन की नंबर वन खिलाड़ी ताई जू यिंग और नंबर आठ रैंक प्लेयर सीड हे बिंगजिआओ के बीच खेल जा रहे मुकाबले का के बाद पता चलेगा। इन दोनों चाइनीज खिलाड़ियों में से जो भी जीतेगा वह फाइनल में साइना से मुकाबला करेगा।
बता दें कि यह इंतानोन पर 9वीं जीत है। साइना ने इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ओलंपिक रजत पदक विजेता
पीवी सिंधू को सीधे गेम में 21-13, 21-19 से हराया था।