फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतचानोक और मोमोता बने इंडिया ओपन चैंपियन

Mon, 04 Apr 2016 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
थाईलैंड की शीर्ष खिलाड़ी रतचानोक इंतानोन ने ओलंपिक चैंपियन चीन की ली ज्यूरेई को सीधे गेम में हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


इन दोनों पूर्व चैंपियनों के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में रतचानोक ने 42 मिनट में 21-17, 21-18 से जीत दर्ज की। इंतानोन की यह विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी पर 11 मुकाबलों में चौथी जीत है।

ज्यूरेई ने 2012 में इंडियन ओपन अपने नाम किया था। उधर, जापान के केंटो मोमोता ने पुरुष एकल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन को 21-15, 21-18  से शिकस्त दी।
विज्ञापन


महिलाओं की युगल स्पर्धा के फाइनल में जापान की मिसाकी मातसुतोमो और अयाका ताकोहाशी ने हमवतन नाओको फुकुमैन और कुरुमुी योनाओ को 21-18, 21-18 से हराया। यह मुकाबला 57 मिनट तक चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें