फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर: पीवी सिंधु ने खोला जीत का खाता, समीर वर्मा हारे

Wed, 12 Dec 2018 11:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जीत के साथ टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया है। सिंधु ने बुधवार को अपने से उच्च वरीयता प्राप्त जापान की अकेन यामागुची को सीधे सेटों में मात देकर पहला मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन


विश्व की छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 52 मिनट तक चले इस मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त यामागुची को 24-22, 21-15 से मात दी। पहले सेट में यामागुची से 6-11 से पिछड़ रही सिंधु ने जोरदार वापसी करते हुए बाजी मारी।

इसके बाद दूसरे सेट में भी दोनों के बीच 10-11 से मुकाबला फंसा हुआ था, लेकिन सिंधु ने आखिरी सेट में लगातार आठ प्वॉइंट लेकर मैच का रुख एक बार फिर पलट दिया। अब टूर्नामेंट में सिंधु का दूसरा मुकाबला विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जु यिंग के साथ होगा।
विज्ञापन


वहीं भारत के स्टार शलटर समीर वर्मा को अपने पहले ही मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। समीर वर्मा को ग्रुप बी के मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोता ने 18-21, 6-21 से मात दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें