फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से कम नहीं हैं सिंधु-मारिन का मुकाबला

Sun, 02 Apr 2017 02:57 PM IST
amarujala.com-written by: किरण सिंह
विज्ञापन
पीवी सिंधु व कैरोलिना मारिन - फोटो : espn
विज्ञापन
ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और रियो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन रविवार शाम एक बार फिर आमने- सामने होगी। मौका होगा इंडियन ओपन सुपर सीरीज के खिताबी मुकाबला का, जिसमें दोनों ही दिग्गज ताज के लिए उतरेगी।  रियो ओलंपिक के बाद यह दूसरा मौका होगा जब सिंधु और स्पेन की राफेल नडाल मानी जाने वाली मारिन किसी टूनामेंट के फाइनल में भिडेगी। इससे पहले पिछली साल के अंत में सिंधु ने दुबई वर्ल्ड मास्टर्स सुपर सीरीज के फाइनल्स में मारिन को सीधे गेम में हराकर ओलंपिक फाइनल की हार का बदला लिया था। हालांकि इस मुकाबले में भी माना जा रहा है विश्व की नंबर पांच की खिलाड़ी सिंधु दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी मारिन को हार का स्वाद चखाएंगी। 
विज्ञापन


ओलंपिक के बाद हर मुकाबला बड़ा

रियो ओलंपिक पिछली साल अगस्त में हुआ था, जिसके फाइनल में तत्कालीन नंबर एक खिलाडी मारिन ने सिंधु को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं सिंधु को रजत पदक से सामना करना पड़ा। इसके बाद दोनों के बीच खेले जाने वाला हर मुकाबला भारत पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच की तरह हो गया। ओलंपिक से पहले भी दोनों के बीच कई मुकाबले हुए, लेकिन उन मुकाबलों और ओलंपिक के बाद के मुकाबलों में काफी फर्क आ गया।
Trending Videos

पीवी सिंधु - फोटो : FunAlive.com
ओलंपिक में दी थी कड़ी टक्कर
ओलंपिक शुरू होने से पहले सिंधु को साइना नेहवाल से कम आंका जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, सिंधु में अपने खेल से अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी थी। रियो ओलंपिक का  खिताबी मुकाबले शुरू होने पहले तक सबने माना कि भारतीय स्टार मारिन से दो गेमों में ही हार मान जाएगी। लेकिन जब सिंधु ने मारिन को फाइनल के पहले गेम में 21-15 से हराया तो हर भारतीय की नजर में स्वर्ण सी चमक आ गई। हालांकि परिणाम कुछ भी रहा हो। बाकी के दोनों गेम को जीतने में मारिन को भी पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

कैरोलिना मारिन - फोटो : The New Indian Expres
10वीं बार होगी आमने सामने

दोनों खिलाड़ी आज 10वीं बार आमने सामने होगी। एक नजर अब तक के मुकाबलों पर 
 
- वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2010: इस टूर्नामेंट में पहली बार दोनों आमने सामने हुई और सिंधु ने 21-17, 21-19 से सीधे गेम में ही जीत हासिल कर ली। 

-मालद्वीप चैलेंज 2011: तीसरे दौर में सिंधु ने कैरोलिना ने तीन गेम में 21-7, 15-21 और 21-13 से हराया। 

- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2014:  कैरोलिना ने सीनियर स्तर पर क्वार्टर फाइनल में सिंधु को 21-17, 21-17 से हराया। इसके फाइनल में मारिन को साइना नेहवाल ने 18-21, 11-21 से हराया था। 

- वर्ल्ड चैंपियनशिप 2014:  सेमीफानल में कैरोलिना ने 21-17, 21-15 से सिंधु को हराया।

- सैयद मोदी इंटरनैशनल ग्रां प्री 2015: कैरोलिना ने 21-13, 21-13 से सिंधु को हराया। फाइनल में साइना ने 21-19, 23-25, 21-16 से कैरोलिना को  हराया।

- डेनमार्क ओपन 2015:  सेमीफाइनल में सिंधु और कैरोलिना एक बार फिर आमने-सामने हुई। तीन गेम तक चले इस मुकाबले को सिंधु 21-15, 18-21, 21-17 से जीता। 

- हॉन्ग कॉन्ग सुपर सीरीज 2015: कैरोलिना ने 21-17, 21-9 से जीत हासिल की।

- रियो ओलिंपिक 2016- कैरोलिना ने सिंधु से फाइनल 21-15, 21-12, 21-15 से जीता।

- दुबई वर्ल्ड मास्टर्स सुपर सीरीज फाइनल्स 2016: ओलंपिक के बाद दोनों पहली बार आमने सामने हुई और सिंधु ने  21-17, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें