फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी धांधली का पर्दाफाश, बच्चों को खिलाड़ी बनाकर जापान घुमा लाए अफसर

Wed, 01 Mar 2017 12:25 PM IST
amarujala.com {Presented by: मनीष कुमार}
विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के बड़े अफसरों के खिलाफ बड़ी धांधली का आरोप लगा है। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश दास गुप्ता भी शामिल हैं। गुप्ता समेत दूसरे अधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है जिसके तहत कहा जा रहा है कि है कि वे जिन बैडमिंटन खिलाड़ियों को जापान दौर पर लेकर गए थे वे उनके परिवार के सदस्य थे। 
विज्ञापन


मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। दरअसल, इस मामले में बीएआई और इसकी दिल्ली यूनिट- दिल्ली कैपिटल बैडमिंटन एसोसिएशन (डीसीबीए) ने जिन खिलाड़ी को क्वालिफाई करके जापान भेजा था उन्होंने कभी स्टेट या रिजनल लेवल पर टूर्नामेंट में भाग भी नहीं लिया था।इतना ही नहीं चयनित खिलाड़ियों की उम्र 17 से 23 साल होनी चाहिए थी पर इस ट्रिप के लिए इस नियम की अनदेखी की गई। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों को भेजने में किया गया भारी भेदभाव

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट खेल मंत्रालयल को भेज दी है। जिसके मुताबिक जापान की ओर से फ्रेंडली खेल के लिए न्यौता आया था, लेकिन इसका इस्तेमाल जिस तरीके से किया गया है, उसे जानकर जांचकर्ता भी दंग रह गए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जिन 23 खिलाड़ियों को जापान भेजा गया था, इसमें भारी भेदभाव किया गया। इस इंवेट को जापान की राजधानी तोक्यो  में बतौर यूथ स्पोर्ट्स एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें