फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक फिटनेस कार्यक्रम में भाग लेंगी सिंधू, दिखाएंगी अपना पसंदीदा वर्कआउट

Sat, 20 Jun 2020 06:43 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस पर आयोजित होने वाले लाइव फिटनेस कार्यक्रम में दुनिया के 21 शीर्ष एथलीटों के साथ भाग लेंगी। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की चैंपियन पहलवान विनेश फोगाट भी इस समारोह का हिस्सा होगी जो दुनिया के 23 ओलंपिक खिलाड़ियों के साथ पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अपने विशेष वर्कआउट (कसरत) को दिखाएंगी। इस वीडियो में खिलाड़ी अपने पसंदीदा वर्कआउट को दिखाएंगे जो ओलंपिक चैनल पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


सिंधू उन एथलीटों में शामिल होंगी जिनके वर्कआउट का सीधा प्रसारण ओलंपिक के इंस्टाग्राम पेज पर किया जाएगा। सिंधू हैदराबाद के अपने घर से ऑनलाइन जुड़ेंगी। इसका प्रसारण अलग-अलग 20 समय क्षेत्र (टाइम जोन) में 11 बजे दिन में किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि ओलंपिक दिवस 2020 में दुनिया भर में ओलंपियन, एथलीट और प्रशंसक दुनिया के सबसे बड़े 24 घंटे के डिजिटल वर्कआउट में सक्रिय दिखेंगे।
विज्ञापन


आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि इस बार का ओलंपिक दिवस का कार्यक्रम हर बार से अलग होगा। आइए हम स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए एकजुटता के साथ एक खेल की शक्ति का उपयोग करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें