फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवी सिंधु ने कहा- खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत डालनी होगी

Mon, 03 Aug 2020 07:33 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर खिलाड़ियों को खाली स्टेडियम में खेलने का आदी होना चाहिए, जो नई सामान्य चीज होने वाली है। इस महामारी के फैलने के कारण मार्च से दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन


सिंधु ने भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमिता सिंह के साथ एक वेबिनार में कहा, ‘लोग मैच देखने के लिए आने से डरेंगे और हमें दर्शकों के बिना खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा ही होगा।’ विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत पदकधारी बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा, ‘इस स्थिति में यह सभी के लिए सुरक्षित होगा और आपको किसी भी चीज के लिए तैयार रहना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें