कोरोना वायरस की वजह से वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने ताइपे और कोरिया ओपन सहित चार टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं। साथ ही साथ अनिश्चितकाल के लिए हर तरह के टूर्नाेमंट पर भी पाबंदी लगा दी है। ताइपे ओपन 1 से 6 सितंबर तक, जबकि कोरिया ओपन 8 से 13 सितंबर तक होना था, इन दो टूर्नामेंट के अलावा चाइना और जापान ओपन भी रद्द कर दिए गए हैं। यह दोनों टूर्नामेंट सितंबर के मध्य में होने थे। बीडब्ल्यूएफ ने इससे पहले टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए टाले जाने के बाद वर्ल्ड रैंकिंग और वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग को अगले आदेश तक फ्रीज कर दिया था।