फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधू के पास रियो ओलंपिक में मिली हार का बदला लेने का मौका

Fri, 16 Dec 2016 10:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधू को करारी हार का सामना करना पड़ा। सिधू को वर्ल्ड सुपर सीरीज फाइनल के दूसरे मैच में सुन यु ने मात दी। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचा का मौका सिंधू के पास अब भी है, मगर वो इतना आसान भी नहीं।
विज्ञापन


सिंधू का अगला मैच वर्ल्ड नंबर वन कैरोलिना मरीन के साथ होने वाला है। रियो ओलंपिक के फाइनल में मरीन ने ही सिंधू मात दी थी और सिंधू को सिल्वर मेडल मिला। सिंधू के पास सीरीज में बने रहें और पुरानी हार का बदला लेने का मौका है।

दुबई में चल रही वर्ल्ड सुपर सीरीज के दूसरे मैच में चीन की खिलाड़ी सुन यु ने सिंधू को 15-21, 17-21 से सीधे सेटों में मात दी।
विज्ञापन

हार के बाद भी बाकी है उम्मीद

पीवी सिंधू - फोटो : getty
इससे पहले सिंधू ने जापानी की अनाके यामागुची को हराकर अपना पहला मैच जीत था। यु के खिलाफ सिंधू मैच के शुरु में ही पिछड़ती नजर आईं।

वर्ल्ड नंबर 10 सिंधू ने दूसरे सेट में लीड बनाई मगर वो जीत कर मैच को निर्णायक सेट तक नहीं ले जा सकीं। अब अगले मैच में जीत ही सिंधू के लिए वर्ल्ड सुपरसीरीज में आगे के दरवाजे खुले रख सकती है।

हालांकि मरीन के खिलाफ सिंधू का मैच उनके लिए आसान नहीं होने वाला है, मगर सिंधू चाहेंगी कि वो ओलंपिक में मिली हार का बदला जरूर लें औ और सीरीज में अपने लिए मार्ग खुले रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें