फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टूर के पहले दौर में ही हारीं पीवी सिंधु, जापान की यामागुची ने 68 मिनट में जीता मैच

Thu, 12 Dec 2019 07:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : pti
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में सिंधु को जापान की अकाने यामागुची ने हरा दिया। 

विज्ञापन


मुकाबले में सिंधु ने पहला गेम जीता। पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत करने वाली सिंधु अगले दोनों गेम हार गई और जापानी खिलाड़ी ने 18-21, 21-18, 21-8 से मुकाबला अपने नाम किया। जापानी खिलाड़ी यामागुची ने 68 मिनट में यह मैच अपने नाम कर लिया।

सिंधु की यामागुची के खिलाफ सातवीं हार है जबकि 10 बार सिंधु उनसे जीतने में सफल रही हैं। इससे पहले दो मुकाबलों में यामागुची ने सिंधु को हराया था। यह सिंधु की यामागुची के खिलाफ लगातार तीसरी हार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पीवी सिंधु ने अगस्त में बासेल में विश्व चैंपियनशिप जीती, लेकिन उसके बाद से वह लगातार खराब फॉर्म में है। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु जुलाई में इंडोनेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी।

इसके बाद कोरिया ओपन और फुजोउ ओपन में पहले दौर से बाहर हो गई जबकि चाइना ओपन, डेनमार्क ओपन और हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में हारीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें