फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया ओपन: सिंधु क्वार्टरफाइनल में पहुंची, श्रीकांत दूसरे दौर में हारे

Fri, 19 Jul 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : pti
विज्ञापन

भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पांचवीं सीड सिंधु ने गुरुवार को खेले गए महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचेफेल्डट को 21-14, 17-21, 21-11 से मात दी। सिंधु ने एक घंटे और दो मिनट तक चले मुकाबले में यह जीत अपने नाम कर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। 

विज्ञापन


वहीं पुरुषों में इंडिया के स्टार खिलाड़ी किदम्बी श्रीकांत को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें हांगकांग के लॉन्ग ने 17-21, 19-21 से मात दी। इस हार के साथ ही इंडोनेशिया ओपन में श्रीकांत का सफर समाप्त हो गया।

इसके अलावा, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। टॉप सीड इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गिडोन और केविन संजय सुकामुल्जो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 28 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-14 से शिकस्त दी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें