भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में पहुंच गई। मुकाबले में सिंधु ने चीन की चेन यूफेई को सीधे गेम में 21-15 21-18 से हराकर दुबई ओपन सुपर सीरीज फानइल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने 8वें नंबर की चीनी खिलाड़ी को 59 मिनट में हराकर यह मुकाबला अपने नाम किया।
PV Sindhu defeats Chen Yufei 21-15, 21-18 in semifinals, enters the final of #DubaiSSF 2017 (File pic) pic.twitter.com/4K6CS54ZdC
— ANI (@ANI) December 16, 2017
गौरतलब है कि फाइनल में सिंधू का सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीय जापान की अकाने यामागुची से होगा। वहीं, यामागुजी ने एक अन्य सेमीफाइनल में थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को एक घंटा और 12 मिनट चले कड़े मुकाबले में 17-21 21-12 21-19 से हराया।
पढ़ेंः- दुबई ओपन सुपर सीरीज में पीवी सिंधु ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत
इससे पहले हमादान स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले जा रहे दुबई ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में रियो ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने ग्रुप ए में जापान की अकाने यामागुची को 21-9, 21-13 से हराया था। सिंधु ने यामागुची से यह मैच कुल 36 मिनट में अपने नाम कर लिया था। फाइनल में सिंधू को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी ने अकाने के खिलाफ अब तक पांच मैचों में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।