भारत की स्टार बैटमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने शनिवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड की वर्ल्ड नंबर-6 रत्चानोक इंतानोन को मात दी। सिंधु ने यह मुकाबला सीधे गेमों में 43 मिनट में 21-17, 21-17 से जीता।
22 साल की सिंधु का मुकाबला अब रविवार को फाइनल में चीनी ताइपेई की वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग से होगा। इन दोनों के बीच अब तक 10 मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें सिंधु 3-7 से पीछे हैं। सिंधु और रत्चानोक के बीच यह छठी भिड़ंत थी। सिंधु ने रत्चानोक को दूसरी बार हराकर अपना रिकॉर्ड बेहतर करने में कामयाब रही। इससे पहले सिंधु 4 बार रत्चानोक से हार चुकी हैं।
पढ़ेंः- पुलेला गोपीचंद बोले, बैडमिंटन में 30 साल गुजारने के बाद भी मैं बहुत कुछ नहीं जानता
बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधु ने जापान की शटलर अकाने यागामुची को भी सीधे गेमों में 21-1 , 21-19 से मात देकर सेमीफाइनल में जीत दर्ज की थी।