मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी जोड़ी ने हमवतन अर्जुन एमआर और के मनीषा की जोड़ी को 21-18, 21-7 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची। सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख को थाईलैंड के देचापोल पुआवारानुकरोह और सैपसिरी तारातानाचाई से 12-21, 12-21 से शिकस्त मिली।
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी पहले ही दौर में सिंगापुर के क्वालिफायर डैनी बाव क्रिसनांता और कीन हीन लोह से 13-21,17-21 से हारकर बाहर हो गई।