फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु-साइना एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे, श्रीकांत बाहर

Wed, 24 Apr 2019 04:42 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना-सिंधु
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने बुधवार को जीत दर्ज करते हुए एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया। ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदकधारी सिंधु ने जापान की ताकाहाशी सयाका को सीधे गेम में पराजित किया। सिंधु शुरू से ही दबदबा बनाए थीं और उन्होंने महज 28 मिनट में 21-14 21-7 से जीत हासिल की। चौथी वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी अब अगले दौर में इंडोनेशिया की चोईरूनिसा से भिड़ेंगी। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ दुनिया की नौंवे नंबर की खिलाड़ी साइना को चीन की हान युए को पछाड़ने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सातवीं वरीय भारतीय ने पहला गेम गंवाने के बाद मजबूती से वापसी करते हुए 12-21 21-11 21-17 से रोमांचक जीत दर्ज की। लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक जीतने वाली साइना अब दक्षिण कोरिया की किम गा युन से भिड़ेंगी। 

पुरुष सिंगल्स में समीर वर्मा ने जापान के सकाई काजुमासा पर कड़े मुकाबले में 21-13 17-21 21-18 से जीत हासिल की। अब दुनिया के 15वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का सामना हांगकांग के निग का लोंग एंगुस से होगा। पुरुष डबल्स में एम आर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक के हारने से सफर खत्म हो गया। महिला डबल्स में मेघना जाकामपुडी और पूर्विशा एस राम की जोड़ी थाईलैंड की जोंगकोलफान किटिटहाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई की जोड़ी से 21-13 21-16 से पराजित हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसर हीरेन हुस्तावितो के हाथों 16-22, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही वह पहले दौर से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें