शटलर किदांबी श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। युवा हर्षिल दानी 22 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 89वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दानी ने रविवार को ही डच इंटरनेशनल का खिताब जीता था।
पिछले हफ्ते सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले समीर वर्मा एक स्थान ऊपर 15वें और पी कश्यप तीन पायदान ऊपर 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन भी दो स्थान के सुधार से 71वें नंबर पर आ गए हैं। बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय क्रमश 20वें और 21 नंबर पर हैं। पीवी सिंधू छठे और साइना नेहवाल नौवें स्थान पर बरकरार हैं।