फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL 4: मुंबई रॉकेट्स को हरकार पुणे सेवेन एसेज ने दर्ज की पहली जीत

Sat, 29 Dec 2018 09:21 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pbl 4
विज्ञापन

पुणे सेवेन एसेज ने शनिवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में मुंबई रॉकेट्स को हरकार सीजन की पहली जीत दर्ज की। पुणे के श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पुणे ने मुंबई को 4-3 से हराया।

विज्ञापन


पुणे की तरफ से महिला सिंगल्स मुकाबले में एलएच कजर्सफेल्ड्ट ने मुंबई के श्रेयांशी परदेशी को 15-11, 15-7 से हराकर शानदार शुरुआत की। इसके बाद मेंस डबल्स में वी लवानोव और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने केजी जुंग और एलवाई डे की जोड़ी को 15-14, 15-7 से करारी शिकस्त दी।

इसके बाद मेंस सिंगल्स मुकाबले में पुणे के लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा। आंद्रेस एंतोनसेन ने सेन को 15-13, 7-15, 15-6 से हराया। इस हार के बाद पुणे को एक और हार का सामना करना पड़ा, जिसमें मुंबई के समीर वर्मा ने पुणे के एच दानी को 15-7,15-10 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मिक्स्ड मुकाबले में वी लवानोव और कजर्सफेल्ड्ट की जोड़ी ने मुंबई के केजी जुंग और बरनाडेथ की जोड़ी को 15-13, 11-15, 15-12 से हराया।

बता दें कि इससे पहले पुणे को हैदराबाद, अवध वॉरियर्स से हार झेलनी पड़ी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें