दुनिया में नंबर एक रैंकिंग के प्रमोद भगत ने दुबई पैरा बैडमिंटन में एसएल-4 श्रेणी में हमवतन नीतीश कुमार को 21-17, 21-18 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। यही नहीं उसके बाद भगत ने मनोज सरकार के साथ मिलकर एसएल-4, एसएल-3 श्रेणी में सुकांत कदम और नीतीश कुमार की जोड़ी को 21-18, 21-16 से पराजित कर युगल खिताब भी अपनी झोली में डाल लिया।