फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL 4: चेन्नई स्मैशर्स ने पुणे 7 एसेज को हराया

Fri, 04 Jan 2019 03:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंग जी ह्यून के शानदार खेल के दम पर चेन्नई स्मैशर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में पुणे 7 एसेस को 4-3 से पराजित किया। पुणे की पांच मैचों में चौथी हार है, जबकि चेन्नई की तीन मैचों में दूसरी जीत।
विज्ञापन


चेन्नई को क्रिस और गेब्रिएल एडकाक (ट्रंप मैच) की जोड़ी ने व्लादिमीर इवानोव और लिने काएर्सफेल्ड  को 15-13, 15-14 से हराकर 2-0 की शानदार शुरुआत दिलाई। पुरुष एकल में राजीव ओसेफ ने ब्राइस लेवरदेज को 15-6, 8-15,15-13 से मात देकर चेन्नई का स्कोर 3-0 कर दिया।

इसके बार सुंग ने ओलंपिक चैंपियन और पुणे की कप्तान कैरोलिन मारिन को15-14,7-15,15-13 से मात देकर स्कोर 4-0 करने के साथ ही चेन्नई की जीत तय कर दी। मारिन की यह चार मैचों में दूसरी हार है।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में उन्हें हैदराबाद की पीवी सिंधू से हार मिली थी। अगले दोनों औपचारिकता के मुकाबले पुणे ने जीते। इवानोव और चिराग शेट्टी(ट्रंप मैच) की जोड़ी ने चेन्नई के क्रिस एडकाक और सुमित रेड्डी को 15-14, 15-9 से मात देकर पुणे का स्कोर 2-4 कर दिया।
विज्ञापन


अंतिम मुकाबले में पुणे के अजय जयराम ने चोंग वेई फेंग को हराकर स्कोर 13-15, 15-7, 15-11 से हराकर स्कोर 3-4 किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें