फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीबीएल-4: श्रीकांत के दम पर बेंगलुरु रैप्टर्स ने दिल्ली डैशर्स को 2-1 से हराया

Thu, 03 Jan 2019 02:07 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

किदांबी श्रीकांत और वू थी थ्रांग के दम पर बंगलूरू रैप्टर्स ने बुधवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) चार में दिल्ली डैशर्स को 2-1 से पराजित किया। पहले दोनों टीमें अपने-अपने ट्रंप मैच हार गईं।

विज्ञापन


इसके बाद श्रीकांत ने दिल्ली के टॉमी सुगियार्तो को 15-6, 12-15, 15-10 से मात 1-0 से बढ़त दिलाई और फिर थ्रांग ने ली चिया ह्सिन को 12-15, 15-3, 15-8 से हराकर बंगलूरू की बढ़त 2-0 कर जीत तय कर दी।

अंतिम मुकाबले में दिल्ली के चाए बियाओ व जोंगजीत ने मोहम्मद अहसान व हेंड्रा सेतियावान को 15-7, 11-15, 15-14 से शिकस्त देकर स्कोर 1-2 किया। इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में बी साई प्रणीत ने दिल्ली के एचएस प्रणाय (ट्रंप मैच) को 15-12, 14-15,15-12 से हराकर बंगलूरू को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में दिल्ली के मानेपोंग जोंगजीत व इवगेनिया कोसेत्सकाया ने बंगलूरू के मार्कस इलीस और लारेन स्मिथ (ट्रंप मैच) को 15-13, 15-9 से हराकर हिसाब बराबर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें