फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBL: साइना और ली के बीच हुआ सांसें रोक देने वाला मुकाबला, अवध वॉरियर्स ने नॉर्थ ईस्टर्न को हराया

Sun, 31 Dec 2017 09:58 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
saina nehwal - फोटो : pbl
विज्ञापन
अवध वॉरियर्स की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल शनिवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन में अपना पहला मैच खेला। साइना का मुकाबला नॉर्थ ईस्टर्न की मिशेल ली के साथ था। वर्ल्ड नंबर 21 ली के साथ साइना के इस मुकाबले को पहले बेहद आसान माना जा रहा था। सबको लग रहा था कि ली को साइना आसानी से हराकर इस मैच को जीतने में कामयाब रहेगी, लेकिन जब ली ने साइना को पहला गेम 15-6 से हराया तो मैच काफी रोमांचक हो गया। 
विज्ञापन


हालांकि साइना ने दूसरे गेम में ली को बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मिशेल को रैलियों में फंसाया। साइना को इस रणनीति का फायदा मिला और उन्होंने दूसरा गेम 15-13 अपने नाम कर लिया। 

ये भी पढ़ेंः विराट कोहली को क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा प्यार इस खेल से है

तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा। एक समय इस गेम में मिशेल ने 13-12 की बढ़त बना ली थी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के भाव बता रहे थे कि उनका क्या हाल हो रहा है, लेकिन साइना ने अंत तक हार नहीं मानी और जोर लगाकर खेला। साइना ने आखिरकार अपने फैंस को मायूस नहीं किया और मुकाबला 15-13 से अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें