फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीबीएल नीलामीः चेन्नई ने पीवी सिंधु और लखनऊ ने साइना को किया रिटेन

Tue, 10 Oct 2017 04:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
पीवी सिंधु और साइना नेहवाल - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में इस साल भी भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और साइना नेहवाल अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से खेलती हुई दिखाई देंगी। सोमवार को हुई पीबीएल की नीलामी में चेन्नई स्मैशर्स ने पीवी सिंधु को रिटेंन किया तो वहीं साइना नेहवाल को अवध वॉरियर्स ने रिटेन किया।  
विज्ञापन


चेन्नई ने पिछली हुए नीलामी में सिंधु को 39 लाख रुपये में खरीदा था तो इस बार उसे 25 फीसदी अधिक कीमत चुका कर 48.75 रुपये चुकाने होंगे। 

वहीं साइना नेहवाल को उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी अवध वॉरियर्स ने पिछले साल 33 लाख रुपये में खरीदा था, तो इस बार उन्हें बतौर फीस 41,25,000 रुपये मिलेंगे। अवध वॉरियर्स ने साइना के अलावा अपने पुराने खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत को 56,10,000 रुपये में रिटेन किया है।

पीबीएल में लगने वाली नीलामी के नियम 
पीबीएल के नियमों के अनुसार हर फ्रेंचाइजी अपने एक खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है और एक खिलाड़ी को 'राइट टू मैच' के अनुसार अपनी टीम रख सकती है।

नियमों के अनुसार एक टीम में 11 खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है। जिसमें विदेशी खिलाड़ियों की अधिकरत सीमा 5 रखी गई है और इसके अलावा तीन महिला खिलाड़ी शामिल की जा सकती हैं। एक टीम 2.12 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को खरीदने में कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें