फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर बैडमिंटन लीग: 133 खिलाड़ियों की होगी हैदराबाद में नीलामी, सिंधु-मरीन पर होंगी निगाहें

Sun, 08 Oct 2017 11:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
प्रीमियर बैडमिंटन लीग
विज्ञापन
प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) सीजन-3 की नीलामी में सब की नजरें डेनमार्क के विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन और चीनी ताइपेई के स्टार शटलर ताई तजू यींग पर होंगी। आज हैदराबाद में बीपीएल की नीलामी होगी। ऑक्शन में कुल 133 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हर टीम अपने खर्च करने की सीमा 2.12 करोड़ रुपये में से एक खिलाड़ी पर अधिकतम 72 लाख रुपये खर्च कर सकती है। इसका आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। 
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप ग्लासगो में अपना एक मात्र गोल्ड जीतने वाले एक्सेलसेन और ऑल इंग्लैंड सहित मलयेशिया और सिंगापुर जैसे चैंपियन जीतने वाले ताई तजू ने पीबीएल में खेलने के लिए अपनी सहमति व्यक्त कर दी है। रियो ओलंपिक चैंपियन स्पेन की क्रोलिना मरिन, विश्व के दूसरे नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधू, विश्व चैंपियनशिप में कांस पदक जीतने वाली साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत जैसे स्टार खिलाड़ियों पर नीलामी में सबसे अधिक बोली लगने की उम्मीद है। सभी फ्रेंचाइची अपनी टीम पर 2.12 करोड़ तक खर्च कर सकते हैं। दस ओलंपिक पदक विजेता और हाल में आठ पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने दिसंबर में शुरू होने वाले इस छह करोड़ के लीग में खेलने के लिए हामी भर दी है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और पीबीएल के चेयरमैन हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि हमें पीबीएल-3 के आयोजन में करने में काफी खुशी हो रही है। 

पीबीएल-3 में भाग लेंगी आठ टीमें
पीबीएल सीजन- 3 में कुल आठ टीमें हिस्स लेंगी।  हिस्से लेने वाली टीमों में दिल्ली एसर, मुंबई रोकेट्स, बंगलुरू ब्लार्स्ट्स, चेन्नई स्मैशर्स, हैदराबाद हंटरर्स, नॉर्थ इस्टर्न वारियर्स, अहमदाबाद स्मैश मस्टर्स और अवध वारियर्स शामिल है। इस लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी। मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी के दर्शक उनके खेल का जौहर देखेंगे। चीन, कोरिया, ताईवान, थाईलैंड, जर्मनी और हांग कांग सहित 11 देशों के खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना होगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें