दो साल पहले यूएस ओपन बैडमिंटन में हुए ऑल इंडियन फाइनल में पी कश्यप भले ही हमवतन एचएस प्रणय से हार गए हो लेकिन इस बार यह दिगगज खिलाड़ी खिताब जीतकर उस निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगा। कनाडा ओपन में उपविजेता रहने के बाद अब कश्यप का लक्ष्य खिताबी सूखा खत्म करने का है। मंगलवार से क्वालिफायर के साथ शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 32 वर्षीय कश्यप का पहले दौर में सामना हमवतन और 2018 के एशियन जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन से होगा। प्रणय अपने अभियान की शुरुआत जापान के यु इग्राशि के खिलाफ करेेंगे। सौरभ वर्मा पहले दौर में इंग्लैंड के टोबी से और अजय जयराम चीनी ताइपे के वांग झू वेई से खेलेंगे।