भारत के स्टार शटलर परुपल्ली कश्यप बुधवार को कोरिया ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। कश्यप ने चीनी ताइपे के सू जेन हाओ को प्री- क्वार्टरफाइनल में सीधे सेटों में 21-13, 21-16 से हराया। भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने हांगकांग की चेउंग गान यी को 21-13, 21-8 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
भारत के एक और शटलर समीर वर्मा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ल्ड नंबर-26 समीर ने थाइलैंड के कड़े मुकाबले में टैनॉन्गसाक साइन्मसोबूनसुक को 21-13, 21-23, 21-9 से हराया। वहीं सौरभ वर्मा को पहले राउंड में जापान के केंटा निशिमोतो से 21-18, 13-21, 19-21 से शिकस्त झेलना पड़ी।