फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के IAS अधिकारी सुहास ने जीता पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में रजत

Sun, 10 Sep 2017 09:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
badminton
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुहास एल. वाई. ने जापान में खेली जा रही पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में रविवार को रजत पदक हासिल किया। सुहास जापान की राजधानी टोकियो में आयोजित चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचे लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें फ्रांस के लुकास मजूर के हाथों 14-21, 21-14, 15-21 से पराजय का सामना करना पड़ा। इस तरह उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


हाल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किये गये सुहास ने खिताबी मुकाबले में पूरे आत्मविश्वास से शुरुआत की। शीर्ष वरीय प्रतिद्वंद्वी के सामने द्वितीय वरीयता प्राप्त सुहास ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन लुकास उन पर भारी पड़े।उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी सुहास ने पिछले साल नवंर में बीजिंग में आयोजित एशियाई पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीती थी जबकि इस साल आयोजित तुर्की ओपन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप के एकल तथा युगल वर्ग में भी उन्होंने सोने का तमगा हासिल किया था।

मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले सुहास इस समय उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुहास को गत 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर सम्मानित किया था। उन्हें पिछले साल दिसंबर में राज्य के सबसे बड़े पुरस्कार ‘यश भारती’ से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें