फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु अत्री और रेड्डी की हार के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

Sun, 13 May 2018 02:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : File
विज्ञापन

भारत के मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के बर्व एंग्रियावान और हार्दियांतो हार्दियांतो से सीधे गेमों में 17-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


तीसरी वरीय भारतीय जोड़ी को शीर्ष वरीय जोड़ी ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में पराजित किया। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की हार के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। 

अन्य भारतीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सके थे। शुक्रवार को पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय समीर वर्मा को चीन के क्वालिफायर लू गुआंगझू और दूसरी वरीय बी साई प्रणीत को ली च्युक यियू ने हरा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें