फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु का जीत से आगाज, मलेशिया ओपन के पहले दौर में ओहोरी को दी शिकस्त

Wed, 27 Jun 2018 11:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : indianexpress
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के बाद एक महीने के ब्रेक के बाद कोर्ट पर लौटी भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने मलेशिया ओपन में जीत के साथ आगाज किया। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ने पहले दौर में जापान की आया ओहोरी को 26-24, 21-15 से मात देकर दूसरे दौर का टिकट कटाया। 

विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद खुद को तोराताजा रखने के लिए सिंधु ने उबेर कप में भाग नहीं लिया था। हैदराबादी खिलाड़ी सिंधु ने 8-6 की बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन ओहोरी ने वापसी करते हुए 12-10 से बढ़त बनाते हुए इसे एक समय 15-13 कर लिया था। 

फिर भारतीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए इसे 19-17 के बाद 20-19 कर लिया। हालांकि वह तीन गेम प्वाइंट को अंक में तब्दील करने में असफल रही जिससे ओहोरी फिर 24-23 से आगे हो लीं। सिंधु ने फिर संयम बरतते हुए 26-24 से इसे अपने नाम किया। दूसरे गेम में सिंधु 8-6 से आगे थी, जिसके बाद दोनों 14-14 से बराबरी पर थी। पर भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद आराम से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


प्रणीत का अभियान थमा : सिंगापुर ओपन चैंपियन बी साई प्रणीत की चुनौती पहले ही दौर में खत्म हो गई। प्रणीत को चीनी ताइपे के वांग जु वेई के हाथों 12-21 7-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें