सिंधू ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया था लेकिन इसके बाद तीन बार की विश्व चैंपियन और तीसरी वरीय यामागुची ने मैच से हटने का फैसला किया। वह घुटने में ब्रेस पहने हुए थीं।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शुक्रवार को जापान की अकाने यामागुची के चोट के कारण क्वार्टरफाइनल से रिटायर होने के बाद मलयेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सिंधू ने पहला गेम 21-11 से जीत लिया था लेकिन इसके बाद तीन बार की विश्व चैंपियन और तीसरी वरीय यामागुची ने मैच से हटने का फैसला किया। वह घुटने में ब्रेस पहने हुए थीं।
विज्ञापन
चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद सिंधू अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं। अब सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त वांग झीयी और इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त कुसुमा वरदानी के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल की विजेता से होगा।