फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया मास्टर्स बैडमिंटन: त्रिशा-गायत्री दूसरे दौर में, ताईवान की जोड़ी को 21-14, 21-10 से हराया

Tue, 21 May 2024 11:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर।

सार

क्वालिफाइंग दौर में चार भारतीय शटलरों को हार का सामना करना पड़ा। कोई भी मुख्य दौर में जगह नहीं बना सका। ओडिशा ओपन सुपर 100 का खिताब जीतने वाले सतीश कुमार ने मलयेशिया के चियाम जुन वेई को 21-15, 21-19 से हराया।
विज्ञापन
गायत्री और त्रिशा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सातवीं वरीय भारतीय जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने मलयेशियाई मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय जोड़ी ने ताईवान की हुआंग यू सुन और लियांग टिंग यू को सीधे गेमों में 21-14, 21-10 से परास्त किया।
विज्ञापन

क्वालिफाइंग दौर में चार भारतीय शटलरों को हार का सामना करना पड़ा। कोई भी मुख्य दौर में जगह नहीं बना सका। ओडिशा ओपन सुपर 100 का खिताब जीतने वाले सतीश कुमार ने मलयेशिया के चियाम जुन वेई को 21-15, 21-19 से हराया, लेकिन वह इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रुस्तावितो से 21-13, 20-22, 13-21 से नजदीकी मुकाबले में हार गए।
विज्ञापन

विश्व जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने गुलशन कुमार को हराया, लेकिन अगले दौर में वह थाईलैंड के पानित्चफोन से 21-23, 21-16, 17-21 से हार गए। शंकर सुब्रमण्यन और तान्या हेमंत को भी हार मिली। युगल में पलक अरोड़ा-उन्नति हुड्डा भी शुरुआती दौर में हारीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें