फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton Ranking: सात्विक-चिराग की जोड़ी को हुआ बड़ा फायदा, फिर हासिल किया शीर्ष स्थान

Tue, 21 May 2024 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में जोरदार वापसी करते हुए चीन के चेन बो यांग और लियू यी पर सीधे गेम में जीत के साथ सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता था।
विज्ञापन
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को बैडमिंटन की नवीनतम रैंकिग में बड़ा फायदा पहुंचा। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में  जीत के बाद मंगलवार को पुरुष डबल्स वर्ग में विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में हार के बाद भारतीय जोड़ी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण इस जोड़ी ने चीन में एशिया चैंपियनशिप में वॉकओवर दे दिया था। 
विज्ञापन

सात्विक-चिराग ने जीता था थाईलैंड ओपन
भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में जोरदार वापसी करते हुए चीन के चेन बो यांग और लियू यी पर सीधे गेम में जीत के साथ सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता था। यह जोड़ी बीडब्ल्यू की नवीनतम रैंकिंग में 99670 अंकों के साथ दो पायदान चढ़कर पांच सप्ताह के बाद फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

सिंधू 15वें स्थान पर खिसकीं
ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला सिंगल्स रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर 15वें नंबर पर आ गई। एचएस प्रणय ने अपनी नौवीं रैंकिंग बरकरार रखी और वह पुरुष सिंगल्स के शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। लक्ष्य सेन तीन स्थान गिरकर 14वें नंबर पर खिसक गए। किदांबी श्रीकांत (26वें), प्रियांशु राजावत (33वें) एक-एक स्थान नीचे आ गये जबकि किरण जॉर्ज 36वें नंबर पर खिसक गए।
विज्ञापन

तनीषा-पोन्नपा ने किया सुधार 
महिला डबल्स वर्ग में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा 19वीं रैंकिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी है। इस जोड़ी ने दो स्थान का सुधार किया है। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी एक स्थान गिरकर विश्व में 29वें स्थान पर खिसक गई हैं। मिक्स्ड डबल्स में सतीश कुमार करुणाकरन और आद्या वरियाथ तीन स्थान ऊपर चढ़कर विश्व में 39वें स्थान पर पहुंच गए और शीर्ष 50 में शामिल एकमात्र भारतीय थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें