फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Masters Badminton: पीवी सिंधू मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, किदांबी श्रीकांत हुए बाहर

Fri, 26 May 2023 12:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेमीफाइनल में सिंधू का मुकाबला विश्व नंबर नौ और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टुंजुंग से शनिवार को होगा। क्वार्टर-फाइनल में टुंजुंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की यी ही वांग को 21-18, 22-20 से हराया।
विज्ञापन
पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को उन्होंने चीन की यी मान हांग को शिकस्त दी। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने निचली रैंक वाली हांग को क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में  21-16,13-21 और 22-20 से तीन गेमों में शिकस्त दी। यह मैच एक घंटे और 14 मिनट तक चला। पिछले साल भी सिंधू ने चीन की इस खिलाड़ी को इसी टूर्नामेंट में हराया था। इस तरह सिंधू ने इसी साल हुए ऑल इंडिया ओपन के राउंड ऑफ32 में यी मान से अपनी हार का बदला लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में सिंधू का मुकाबला विश्व नंबर नौ और सातवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का टुंजुंग से शनिवार को होगा। क्वार्टर-फाइनल में टुंजुंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की यी ही वांग को 21-18, 22-20 से हराया।

टुंजुंग इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहीं हैं। पिछले साल अप्रैल में हुए मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में पीवी सिंधू को सीधे गेम में मात दे चुकी हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक आठ मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिंधू ने सात बार टुंजुंग को हराकर बढ़त बनाई हुई है।
विज्ञापन

पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इंडोनेशिया के शटलर क्रिश्चियन अडिनाटा ने उन्हें 21-16,16-21 और 11-21 से हरा दिया। यह मैच 57 मिनट तक चला। आज ही मेन्स सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में भारत के एचएस प्रणय का मुकाबला जापान के केंटा नीशिमोटो से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें