फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया मास्टर्स: साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Thu, 17 Jan 2019 01:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर मलयेशिया मास्टर्स के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। साइना ने महिला एकल में जबकि श्रीकांत ने पुरुष एकल में जीत दर्ज की। ओलिंपिक मेडलिस्ट शटलर साइना ने हॉन्ग कॉन्ग की पुइ यिन यिप को सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से हराया। 

विज्ञापन


टूर्नमेंट में सातवीं वरीयता प्राप्त साइना को अपना मुकाबला जीतने में 39 मिनट लगे। अब वह सत्र के पहले सुपर 500 टूर्नमेंट में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी दुनिया की नौवे नंबर की खिलाड़ी साइना का ओकुहारा के खिलाफ 8-4 का रेकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल डेनमार्क ओपन और फ्रेंच ओपन में भी ओकुहारा को हराया था। यह मुकाबला जीतने पर साइना का सामना चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन से हो सकता है। 

वहीं, श्रीकात ने पुरुष एकल में हॉन्ग कॉन्ग के विनसेंट विंग की वोंग को 23-21, 8-21, 21-18 से शिकस्त दी और टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। वह पहला गेम जीते लेकिन दूसरे गेम में विनसेंट ने वापसी करते हुए 21-8 से जीत दर्ज की। तीसरा और निर्णायक गेम काफी कड़ा रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने 21-18 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें