फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से उबरकर वापसी को तैयार ली, बोले- 'अभी संन्यास का इरादा नहीं'

Fri, 09 Nov 2018 12:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lee Chong Wei
विज्ञापन

मलयेशियाई बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह नाक के कैंसर के इलाज के बाद वह खेल में वापसी की योजना बना रहे हैं। उनका अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने कहा कि वह अगले महीने अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन


उनका लक्ष्य ऑल इंग्लैंड ओपन से वापसी करने का है। छत्तीस वर्षीय ली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेरा इलाज पूरा हो गया है और मैं इससे उबर चुका हूं। मैं कोर्ट पर वापसी करना चाहता हूं। अभी संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं हैं।

ओलंपिक खेलों में तीन रजत पदक जीतने वाले ली का सपना टोक्यो ओलंपिक (2020) में होने वाले खेलों में भाग लेना है। यह उनका पांचवां ओलंपिक होगा। मुझे इसके लिए क्वालिफाई करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी सेहत मेरी पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें