फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल के भारतीय शटलर लक्ष्य ने जीता बेल्जियम ओपन का खिताब

Sun, 15 Sep 2019 09:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lakshya Sen
विज्ञापन

उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने यहां डेनमार्क के दूसरे वरीय विक्टर स्वेंडसन को 34 मिनट में 21-14, 21-15 से हराकर बेल्जियन अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर के पुरुष एकल का खिताब जीत लिया।  एशियाई जूनियर चैंपियन अल्मोड़ा के लक्ष्य ने इससे पहले सेमीफाइनल में डेनमार्क के ही किम ब्रुन को  48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18 21-11 से शिकस्त दी।

लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में डेनमार्क के किम ब्रुन को सीधे गेम में हराकर बेल्जियन अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर के पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश किया था।अल्मोड़ा के 18 वर्षीय लक्ष्य ने शुक्रवार की रात ब्रुन को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-11 से शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें