उभरते हुए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के किम ब्रुन को सीधे गेम में हराकर बेल्जियन अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर के पुरूष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया है।अल्मोड़ा के 18 वर्षीय लक्ष्य ने शुक्रवार की रात ब्रुन को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-11 से शिकस्त दी। एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य का सामना अब फाइनल में डेनमार्क के दूसरे वरीय विक्टर स्वेंडसेन से होगा।
लक्ष्य ने नीदरलैंड्स के शीर्ष वरीय मार्क कालजोव के हटने से बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंज के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य ने इससे पहले फिनलैंड के ईतू हेइनो को 21-15, 21-10 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी।