फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में लक्ष्य सेन का जलवा: लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब जीता; वर्ल्ड टूर फाइनल्स की उम्मीदें बढ़ीं

Sun, 15 Nov 2026 10:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

लक्ष्य सेन ने जापान मास्टर्स 2026 के फाइनल में कोकी वातानाबे को 13-21, 21-18, 21-14 से हराकर खिताब जीत लिया। यह उनका लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब है। इस जीत के साथ वह कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय बने और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें मजबूत हुईं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमामोटो जापान मास्टर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को खेले गए पुरुष एकल के फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने जापान के कोकी वातानाबे को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 13-21, 21-18, 21-14 से हराया। एक घंटे और चार मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500 खिताब जीत लिया। इससे पहले उन्होंने हाइलो ओपन का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Trending Videos

पहला गेम गंवाने के बाद की शानदार वापसी
घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे वातानाबे ने मुकाबले की अच्छी शुरुआत की और पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया। इसके बाद लक्ष्य ने दूसरे गेम में वापसी की। भारतीय खिलाड़ी ने 21-18 से गेम जीतकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में लक्ष्य ने अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने वातानाबे को वापसी का मौका नहीं दिया और 21-14 से गेम जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ लक्ष्य ने इस साल सिंगापुर ओपन और जापान ओपन में वातानाबे के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में लक्ष्य की बढ़त 5-3 हो गई है।

कुमामोटो मास्टर्स जीतने वाले पहले भारतीय
लक्ष्य सेन इस जीत के साथ कुमामोटो मास्टर्स जापान का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2023 में हुई थी। लक्ष्य ने जापान में खिताब तक पहुंचने के दौरान लगातार पांच मुकाबले जीते। उन्होंने पहले दौर में चीनी ताइपे के ची यू-जेन को 21-19, 21-18 से हराया। इसके बाद चीन के डोंग तियानयाओ को 21-8, 21-14 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने जापान के युशी तनाका को 21-16, 21-15 से हराया। सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के खिलाफ लक्ष्य को कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने 21-12, 15-21, 21-11 से जीत दर्ज की। फाइनल में वातानाबे को हराकर उन्होंने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड टूर फाइनल्स की राह हुई मजबूत
जापान मास्टर्स में जीत से लक्ष्य सेन को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर रैंकिंग में 9,200 अंक मिले हैं। टूर्नामेंट से पहले वह 64,980 अंकों के साथ 12वें स्थान पर थे। इस जीत से साल के आखिर में होने वाले एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2026 के लिए शीर्ष आठ में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें मजबूत हुई हैं। लक्ष्य ने हाइलो ओपन और जापान मास्टर्स को मिलाकर लगातार 10 मुकाबले जीते हैं। अब उनकी नजर इस शानदार लय को बरकरार रखने और वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें