फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन का लक्ष्य साल के आखिर तक शीर्ष 30 में आना

Wed, 13 Feb 2019 09:06 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lakshya sen
विज्ञापन

इस साल सीनियर सर्किट पर पदार्पण करने जा रहे युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन का लक्ष्य साल के अंत तक बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष 30 में शुमार होना है। इसके लिए उन्हें अपनी रफ्तार और दमखम पर काम करना होगा। उत्तराखंड के 17 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, 'मेरा लक्ष्य साल के आखिर तक शीर्ष 30 में आना है।

विज्ञापन


यह ओलंपिक क्वालिफिकेशन वर्ष है तो टूर्नामेंटों में प्रवेश आसान नहीं होगा। अपने प्रदर्शन और रैंकिंग के आधार पर मैं टूर्नामेंट का चयन करूंगा। फिलहाल मैं सुपर 100 और सुपर 300 टूर्नामेंट ही खेलूंगा। ओलंपिक क्वालिफिकेशन काफी कठिन है। पिछले साल मेरी रैंकिंग 69- 70 थी लेकिन मैंने कई सीनियर टूर्नामेंट नहीं खेले जिससे इसमें गिरावट आई।'

पिछले साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंचे लक्ष्य ने कहा कि मेरे लिए यह बड़ा टूर्नामेंट है। मैं पहले भी तीन चार बार खेल चुका हूं। पिछले दो साल से मैं जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर खेल रहा हूं लिहाजा यह मेरा लक्ष्य है। मुझे फिटनेस और दमखम पर काम करना होगा। मुझे अलग अलग तरह के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना होगा ताकि अनुभव हासिल कर सकूं। संतुलन बनाना जरूरी है। टूर्नामेंटों के बीच में अंतर का सही इस्तेमाल करना और संतुलित अभ्यास करना जरूरी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें