फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arctic Open: आर्कटिक ओपन में लक्ष्य और किदांबी पर होंगी नजरें, भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

Mon, 06 Oct 2025 02:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वंता

सार

इस सत्र में लक्ष्य सिर्फ हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचे जहां वह उपविजेता रहे थे। दूसरी ओर, मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत पूरे सत्र में निरंतरता की कमी से जूझते रहे हैं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत की नजरें मंगलवार से शुरू हो रहे आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने की होगी। इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के पास यहां मौजूदा सत्र में अपना पहला खिताब जीतने का अच्छा अवसर रहेगा। लक्ष्य को पहले दौर में जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वहीं, श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत रासमुस गेम्के के खिलाफ करेंगे।
विज्ञापन

हांगकांग ओपन के उपविजेता रहे हैं लक्ष्य
इस सत्र में लक्ष्य सिर्फ हांगकांग ओपन के फाइनल में पहुंचे जहां वह उपविजेता रहे थे। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य को नाराओका को हराने के लिए आक्रामकता और संयम के बीच संतुलन बनाना होगा क्योंकि विरोधी खिलाड़ी का डिफेंस मजबूत है और वह कमजोर खेल का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत पूरे सत्र में निरंतरता की कमी से जूझते रहे हैं। श्रीकांत को डेनमार्क के खिलाड़ी को पछाड़ने के लिए तकनीकी विविधता और नेट पर खेल के नियंत्रण पर निर्भर रहना होगा।

भारत के युवा खिलाड़ियों में इस साल यूएस ओपन सुपर 300 के साथ अपना पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले आयुष शेट्टी पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न की कड़ी चुनौती का सामना करेंगे। मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले थारुण मन्नेपल्ली का सामना फ्रांस के सातवें वरीयता प्राप्त टोमा जूनियर पोपोव से होगा, जबकि इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर मौजूदा सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किरण जॉर्ज पहले दौर में जापान के कोकी वातानबे से भिड़ेंगे। एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम को पहले दौर में फ्रांस के तीसरे वरीयता प्राप्त क्रिस्टो पोपोव की कड़ी चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन

महिला एकल में तान्या हेमंत पहले दौर में चीनी ताइपे की हुआंग चिंग पिंग के खिलाफ उतरेंगी, जबकि अनमोल खरब का सामना चीनी ताइपे की ही छठी वरीयता प्राप्त लिन शियांग से होगा। महिला युगल में कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की भिड़ंत येउंग एनगा टिंग और येउंग पुई लैम की हांगकांग की पांचवीं वरीयता जोड़ी से होगी, जबकि ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो मिश्रित युगल में फ्रांस के लुकास रेनॉयर और कैमिली पोग्नांटे के खिलाफ उतरेंगे। मोहित जगलान और लक्षिता जगलान की युवा जोड़ी का सामना ब्रायन वासिंक और देबोरा जिली की नीदरलैंड की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें