फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा ओपन चैलेंज: लक्ष्य-अश्मिता ने जीते एकल खिताब

Sun, 02 Dec 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lakshya sen
विज्ञापन

उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पिछले महीने विश्व जूनियर फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए रविवार को यहां थाईलैंड के कुनलावत वितिदसार्न को हराकर टाटा ओपन अंतरराष्ट्रीय चैलेंज का पुरुष एकल का खिताब जीता।

विज्ञापन


पिछले महीने कनाडा में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में तीन गेम में शिकस्त झेलने वाले सेन ने थाईलैंड के खिलाड़ी को क्रिकेट क्लब आफ इंडिया के कोर्ट में एकतरफा फाइनल में सिर्फ 35 मिनट में 21-15, 21-10 से हराया।

आल इंडियन महिला एकल फाइनल में क्वालीफायर अश्मिता चालिहा ने आठवीं वरीय रुषाली गुमादी को 30 मिनट में 21-16, 21-13 से हराकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता। दुनिया के 91वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने एकतरफा जीत के बाद कहा, 'मैं उसके खेल से वाकिफ था क्योंकि हम पहले भी खेले हैं और मैं इसके लिए तैयार था। मेरा ध्यान पूरी तरह केंद्रित था। यह शानदार अहसास है।'
विज्ञापन


महिला एकल फाइनल में भी एकतरफा मुकाबला ही देखने को मिला। अश्मिता ने खिताबी जीत के बाद कहा, 'मैं इससे पहले तीन-चार बार उसके खिलाफ हार चुकी हूं और यह पहली बार है जब मैंने उसे हराया है और वह भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में। मैं बेहद खुश हूं। उसका डिफेंस इतना अच्छा नहीं था और यही कारण है कि मैं इस तरह से आक्रमण कर पाई।'

सुमित रेड्डी और आरआर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी भी 35 मिनट चले खिताबी मुकाबले में जी फेई गोह और नूर इजुद्दीन की मलेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी को 21-10, 21-16 से हराकर खिताब जीतने में सफल रही।

महिला युगल के फाइनल में हालांकि मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम की भारत की शीर्ष वरीय जोड़ी को एनजी विंग युंग और युंग एनगा टिंग की हांगकांग की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 10-21, 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। मिश्रित युगल का खिताब निपितफोन फुआंगफुआपेत और सावित्री अमित्रापाई की थाईलैंड की दूसरी वरीय जोड़ी के खाते में गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें