फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कोरिया ने भारत को 3-1 से हराया, लक्ष्य सेन जीते, मालविका की हार

Fri, 09 Nov 2018 02:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
lakshya sen
विज्ञापन

विश्व जूनियर चैंपियनशिप में बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम ईवेंट में भारत को कोरिया के हाथों 3-1 शिकस्त झेलनी पड़ी है। भारतीय स्टार शटलर लक्ष्य सेन मेंस सिंगल्स में अपना मुकाबला जीतने में कामयाब हुए। लक्ष्य ने जी हूं चोई को  16-21, 21-18, 21-13 से हराया।

विज्ञापन


ईवेंट का पहला मुकाबला कोरिया के ना युंग जोंग-चैंग वांग और भारत की तनिशा क्रोस्टो-ध्रुव कपिला के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में कोरियाई जोड़ी ने भारतीय शटलर्स को 22-20, 14-21, 12-21 से हराया। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स और वूमेन सिंगल्स में भारत को कोरिया ने बुरी तरह धोया।

मिक्स्ड डबल्स ईवेंट में कृष्ण प्रसाद गारगा और ध्रुव कपिला को ताई यांग शिन-चैन वांग की जोड़ी ने 21-19, 19-21, 11-21 से हराया। वहीं वूमेंस सिंगल में भारत की माल्विका बंसोड़ को कोरिया की गा यून पार्क ने 17-21, 12-21 से हराकर भारत को मिक्स्ड टीम ईवेंट में  3-1 से अपनी जीत की मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें